सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद की अध्यक्षता में शनिवार को कोटपा को लेकर एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में तंबाकू निषेध अधिनियम पर विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरुक करने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में इसके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में बताया गया कि भारत में तंबाकू उत्पादों के सेवन और बिक्री को नियंत्रित करने वाला एक प्रमुख कानून है। इसका उददेश्य सार्वजनिक स्थानों पर ध्रूमपान रोकना, तंबाकू विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाना, और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पादो की बिक्री करना सख्त मना है। कार्यशाला में एफएसओ प्रकाश चंद्र गुग्गी के अलावा शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.