कोटद्वार, जुलाई 9 -- देश की 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बुधवार को आहूत की गई देशव्यापी हड़ताल के अंतर्गत उत्तराचंल बैंक इम्प्लायर्स यूनियन के बैनर तले सभी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और सरकार से नए श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की। बदरीनाथ मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समक्ष प्रदर्शन करते हुए बैंक कर्मचारियों ने कहा कि सरकार मजदूर और किसानों सहित कर्मचारियों के हित के खिलाफ फैसले ले रही है और बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है। यह हड़ताल सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा कदम है। कहा कि केंद्र सरकार के चार नए श्रम कानून मजदूरों के हक छीन रहे हैं और नियोक्ताओं को जवाबदेही से बचा रहे हैं, जो मजदूरों के साथ नाइंसाफी है। बैंकों और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की भर्ती न करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.