हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कोटद्वार प्रकरण में युवकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे रद करने की मांग को लेकर भीम आर्मी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा कि मुस्लिम दुकानदार की मदद करने वाले दीपक कुमार और विजय रावत पर तथाकथित संगठन के दबाव में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जबकि संगठित होकर हमला करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। युवकों के खिलाफ दर्ज मुकदमा रद कर संवैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान ने कहा कि राज्य में लगातार सांप्रदायिक घटनाएं हो रही हैं। पुलिस की ढील से इसके लिए जिम्मेदार लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। वहीं कोटद्वार में इंसानियत और भाईचारे के लिए आगे आने वाले युवकों को ही पुलिस दोषी बना रही है। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.