देहरादून, फरवरी 4 -- रुड़की। हाल ही में कोटद्वार में घटित प्रकरण के संदर्भ में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने कोटद्वार पहुंचकर दीपक से मुलाकात की। विधायक जाती ने दीपक से आत्मीय संवाद कर न केवल उनका उत्साहवर्धन किया, बल्कि उन्हें एक प्रतीकात्मक भेंट (गिफ्ट) देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि दीपक ने पूरे घटनाक्रम के दौरान जिस तरह इंसानियत, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों को प्राथमिकता दी, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान उसके नाम, धर्म या मजहब से नहीं, बल्कि उसके कर्म, विचार और समाज के प्रति व्यवहार से होती है। दीपक ने कठिन परिस्थितियों में भी मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखकर यह सिद्ध कर दिया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। विधायक जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.