कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
हरिद्वार, मई 20 -- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बुधवार को डामकोठी में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली। इसमें लंबे समय से लंबित कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। बैठक में नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग और गुमखाल-सतपुली सड़क मार्ग की प्रगति पर भी चर्चा हुई। आगामी मानसून को देखते हुए उन्होंने लैंडस्लाइड जोन वाले संवेदनशील क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण करने को कहा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने Rs 1344 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, बिजली, पर्यटन और जिला योजनाओं पर बड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.