हरिद्वार, फरवरी 3 -- कोटद्वार जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चंडीघाट चौकी क्षेत्र में रोक लिया। पुलिस और भीम आर्मी के बीच काफी देर तक बहस होती रही। पुलिस ने उनको समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर सभी लोगों को रोशनाबाद ले जाकर छोड़ दिया गया। दरअसल, कोटद्वार की एक दुकान पर 'बाबा' लिखे जाने के मामले को लेकर बीते कई दिनों से विवाद जारी है। इसी मामले में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह कार्यकर्ताओं के साथ कोटद्वार में दीपक के समर्थन में जाने वाले थे। लेकिन, पुलिस ने चंडीघाट चौकी क्षेत्र में रोक लिया, जहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बात होती रही। सीओ सिटी शिशुपाल, नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह और इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से वीडियो कॉल के जरिये दीपक से बात कराने की भी कोशिश ...