चाईबासा, मार्च 14 -- नोवामुंडी । नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़ पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कोटगढ़ आजीविका महिला संकुल संगठन व स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की पलाश, बीपीएम रूपेश कुमार, एनएजे से चेतन कुमार, दीपक प्रधान, राजकिश हेम्ब्रम, आईपीआरपी रेशमा कुमारी, रेणु देवी, रानी तिरिया, विजेता गोप तथा कोटगढ़ सीएलएफ की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं।...