पिथौरागढ़, मार्च 24 -- थल। कोटगाड़ी भगवती मंदिर में चैत्र नवरात्र पर माता के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को नवरात्र के छठवें दिन भी यहां भक्तों की भीड़ जुटी। सुबह ही श्रद्धालु मंदिर में आदि शक्ति पीठ के दर्शन करने पहुंचे। भीड़ अधिक होने से श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा। मुख्य पुरोहित जीवन चंद्र पाठक ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोविंद पाठक ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्गाष्टमी पर्व के दिन यहां मंदिर में भव्य मेला लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...