नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को ऐलान किया कि अनूप कुमार साहा बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ होंगे। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए होगी और यह 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। इसकी मंजूरी आरबीआई ने दे दी है। इस नए कार्पोरेट अपडेट्स के बाद आज मार्केट में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में 1.56 प्रतिशत ऊपर 424.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। बुधवार को कोटक महिंद्रा के शेयर 2.25 प्रतिशत ऊपर 415.15 रुपये पर बंद हुए थे।साहा ने क्या कहा साहा ने कहा, "मुझ पर जताए गए भरोसे के लिए मैं बोर्ड का आभारी हूं और कोटक महिंद्रा बैंक को लीड करने का मौका मिलने से बहुत खुश हूं।" उन्होंने कहा, "मैं अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर ग्राहक संबंधों को गहरा करने, लगातार अमल करने और शेयरधारकों तथा सभी हितधारकों के ...