कोटक महिंद्रा बैंक के CEO छोड़ेंगे पद, शेयर पर ब्रोकरेज फिदा, सोमवार को रखें नजर
नई दिल्ली, जून 27 -- Kotak Mahindra Bank news: प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक ने नये प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की तलाश शुरू कर दी है। मौजूदा एमडी और सीईओ अशोक वसवानी ने बैंक के निदेशक मंडल को बताया है कि वह 31 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहे अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद दोबारा इस पद पर नियुक्ति से इच्छुक नहीं हैं। इसके बाद निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि नये एमडी एवं सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया नियामक समय-सीमा में पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक की स्थापना साल 2003 में हुई थी। इससे पहले यह कोटक महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड (केएमएफएल) के नाम से एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.