नई दिल्ली, मार्च 22 -- कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की सहायक कंपनी कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी (Kotak Mahindra Capital Company) ने हाल ही में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी एसोसिएट कंपनी इन्फिना फाइनेंस (Infina Finance) में करीब 31% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। इस डील की कुल वैल्यू लगभग Rs.1,293.91 करोड़ बताई जा रही है, जो बैंक के पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और स्ट्रैटेजिक प्लानिंग का हिस्सा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से बदल रहा सैलरी का तरीका, टैक्स में भी बदलाव, कर्मचारियों के लिए खबर इस सौदे के तहत KMCC अपनी 30.99% हिस्सेदारी अलग-अलग निवेशकों को बेच रही है। इसमें लगभग 9.90% हिस्सेदारी डिराइव ट्रेडिंग एंड रिसॉर्ट्स (Derive Trading and Resorts) और ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट्स (Bright Star Inve...