प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- प्रतापगढ़। लखनऊ रेल मंडल जीआरपी के एसपी रोहित मिश्र शनिवार शाम मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने प्लेटफॉर्म, परिसर, आउटर के आसपास लगे स्पेशल कैमरे की जांच की। पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी की समय-समय पर निगरानी करने का सुझाव जीआरपी एसओ पंकज भाष्कर को दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के समय लांग रूट के ट्रेन के कोच में भीड़ होने की संभावना अधिक रहती है। कोच में भीड़ होने पर जीआरपी के सिपाही जांच कर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखें। चेन पुलिंग की घटनाओं को रोकने के साथ ही ट्रैक की निगरानी करें। थाने के सभी असलहों की जांच के बाद अभिलेखों को देखा। लंबित विवेचना को समय पर निस्तारित कर रेलवे अपराध में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने की नसीहत दी। जंक्शन के आसपास जीआरपी के निर्माणाधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.