कोच अटेंडेंट के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद
लखनऊ, जुलाई 30 -- लखनऊ जंक्शन पर बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस के दो कोच अटेंडेंट के पास से आरपीएफ अपराध आसूचना शाखा (क्राइम ब्रांच) ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की गई। आरपीएफ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रणजीत यादव व उनि प्रशांत सिंह यादव की टीम ने लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 04 पर खड़ी बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस की जांच की। उस दौरान शिवम जायसवाल, निवासी सीतापुर और अंशु कुमार, जनपद बेगूसराय (बिहार) कोच अटेंडेंट के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो बैग से 180 ऑफिसर चॉइस टेट्रा पैक (कुल मात्रा 32.4 लीटर) शराब मिली। अनुमानित कीमत 23,400 रुपये है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को जीआरपी थाना चारबाग को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.