नई दिल्ली, अगस्त 6 -- पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कुआलालंपुर-कोच्चि फ्लाइट का इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश करने और साथी पैसेंजर और केबिन क्रू को धमकाने के आरोप में एक पैसेंजर को अरेस्ट किया गया है। उस पर एग्जिट के विंडो पैनल को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। आरोपी की पहचान जमशीर अथानिक्कल के तौर पर हुई है। वह बुधवार को कुआलालंपुर से कोच्चि जा रही बाटिक एयर की फ्लाइट OD231 में यात्रा कर रहा था। एफआईआर के अनुसार, यह घटना रात 9.30 बजे से 11.05 बजे के बीच हुई जब विमान आसमान में था। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि पैसेंजर ने विमान का इमरजेंसी एग्जिट जबरदस्ती खोलने की कोशिश की। उसके विंडो पैनल को नुकसान पहुंचाया और साथी पैसेंजर को धमकाया, जिससे उसमें सवार लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। पुलिस ने बताया कि केबिन क्रू ने बीच-बचाव किया और पैसे...