मथुरा, जून 29 -- जिले में सरकारी स्टेडियम होने के बावजूद इसमें प्रशिक्षकों की भारी कमी है। इसके चलते खिलाड़ी मायूस हो रहे हैं, वहीं नियमित व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से वंचित प्रतिभाएं दम तोड़ रहीं हैं। उन्हें मजबूरन निजी खेल एकेडमियों का सहारा लेना पड़ रहा है। शहर के गणेशरा में करीब ढाई दशक पूर्व स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना हुई थी। इसमें भारी भरकम बजट का प्रावधान भी किया है। यहां विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण एवं अभ्यास के इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजदू प्रशिक्षक एवं स्टाफ की कमी के चलते उनका प्रयोग नहीं हो पाता है। प्रशिक्षक एवं अभ्यास के अभाव में ब्रज की खेल प्रतिभाएं भी दम तोड़ रही हैं। बेहतर कोचिंग के लिए खिलाड़ियों को निजी एकेडमियों की ओर रुख करना पड़ता है। हालांकि आर्थिक कमजोर परिवारों के खिलाड़ियों के लिए निजी एकेडम...