सिमडेगा, मई 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सम्पूर्ण सिमडेगा जिला में 100 डे कंपेनिंग संचालित है। जिसके तहत् उच्च जोखिम वाले अर्थात् डायबिटीज, पुराने टीबी रोगी,टीबी रोगी के घर वाले, शराब एवं धूम्रपान करने वाले, 60 वर्ष से ऊपर के लोगों का एक्स रे मशीन द्वारा जांच किया जा रहा है। कार्यक्रम कोचेडेगा स्थित आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 89लोग आए और 75 उच्च जोखिम वाले संदेहास्पद टीबी रोगियों का जांच किया गया। कार्यक्रम में सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...