हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार लग्जरी कोचेज वेलफेयर एसोसिएशन को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति से बाहर करने के फैसले पर ट्रेवल्स कारोबारियों में गहरा रोष व्याप्त है। मंगलवार को इस पर एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे जल्द वापस लेने की मांग की। अध्यक्ष राकेश गोयल ने कहा कि चारधाम यात्रा के संचालन में एसोसिएशन का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसके बावजूद समिति द्वारा उन्हें बाहर किया जाना समझ से परे है। एसोसिएशन यात्री हितों को सर्वोपरि रखते हुए हमेशा यात्रा को सुचारु और सफल बनाने में सहयोग करता रहा है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की सभी बसें ऑल इंडिया परमिट पर संचालित होती हैं और एडवांस बुकिंग के साथ सरकार के सभी नियमों का पालन किया जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.