पूर्णिया, फरवरी 23 -- केनगर, एक संवाददाता। थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर अज्ञात चोरों ने एक कोचिंग संस्थान के छत का टीन काटकर स्टैंड फेन चोरी कर लिया। पीड़ित कोचिंग संचालक चम्पानगर वार्ड नौ निवासी कन्हैया सिंह ने बताया कि वे भगवान मिश्र के आवास पर कोचिंग संस्थान संचालित करते हैं, जहां आसपास के छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। रविवार को टेस्ट लेने के बाद वे संस्थान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब वे कोचिंग पहुंचे तो देखा छत का टीन उखड़ा हुआ है। अंदर जाकर जांच करने पर पाया कि स्टैंड फेन गायब है। कन्हैया सिंह ने थाना में आवेदन देकर जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.