प्रयागराज, जून 15 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहे छात्र पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रीवा रोड स्थित डांडी ढाल निवासी डॉ. धीरेन्द्र सिंह की तहरीर के मुताबिक, उनका बेटा आकाश सिंह सिविल लाइंस में फिजिक्स की कोचिंग करता है। 12 जून को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कोचिंग से निकलने के बाद अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आकाश का सिर फट गया। आकाश को दोस्तों ने बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...