जौनपुर, मार्च 3 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के पास सोमवार की शाम को कोचिंग से लोट रहे एक छात्र को कुछ मनबढ़ किस्म के लेागों ने पीट दिया। उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना शाम करीब छह बजे हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। रजनीपुर गांव निवासी उज्ज्वल पांडेय पुत्र अखिलेश पांडेय कस्बा स्थित एक कोचिंग से पढ़ कर साढ़े छः बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही कुशहा मोड़ के पास पहुंचे थे कि तीन बाइक से पहुंचे लगभग सात आठ बदमाशों ने रोक कर गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे और पंच से सिर में मारकर लहूलुहान कर दिया। जिससे वहीं सड़क पर गिर पड़ा। वहां उपस्थित लोगों के पहुंचने पर सभी बदमाश भागने लगे, लेकिन एक बदमाश को बाइक के साथ लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौजूद लोगों ने पीएचसी सिंगरामऊ पहुंचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.