इटावा औरैया, मार्च 26 -- लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम हरनरायणपुर से कोचिंग पढ़ने की कहकर निकली बीएससी की 22 वर्षीय छात्रा ने कस्बा लखना के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास जहर खा लिया। चचेरे भाई निजी वाहन से 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत को देखते हुए छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम हर नारायणपुर निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय चचेरी बहन गुरुवार को घर से बकेवर कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। उसने कोचिंग पढ़ने के बाद कस्बा लखना स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के बाहर जाकर जहर खा लिया। मंदिर के बाहर भीड़ लगी देख अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचे। देखा कि चचेरी बहन जमीन पर बेहोश पड़ी है, अपने दोस्तों के साथ आनन-फानन में ऑटो से उसे इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने छात्रा के उपचार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.