कोचिंग से लौट रही नौवीं की छात्रा का गैंगरेप
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की नौवीं कक्षा की 14 वर्षीया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की है। मामले में छात्रा के बयान पर पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की। इसमें एक को नामजद करने के साथ अज्ञात को आरोपित किया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
घटना का विवरण पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को पास के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थी। शाम में लौटते समय गांव के रास्ते में सुनसान जगह पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपित उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गए। बताया कि होश आने पर वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.