दरभंगा, मार्च 23 -- गौड़ाबौराम। बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जाने की खबर है। बताया गया है कि 14 वर्षीया लड़की का उस समय अपहरण कर लिया जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी। खबर के अनुसार बदमाश लड़की को रास्ते से खींचकर मक्के के खेत की ओर ले गये। वहां से लड़की गुम हो गई। पुलिस के अनुसार लड़की के अपहरण में लिप्त बदमाशों की शिनाख्त कर ली गई है। थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि पुलिस लड़की को बरामद करने की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...