हरदोई, मार्च 15 -- बेनीगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। छात्रा का आरोप है कि लालपुर-गुजरेहटा मार्ग पर बलबीर सरदार के झाले के आगे बैरागी खेड़ा मझगवां निवासी पुष्पेंद्र उर्फ गोलू पुत्र संजय रैदास ने शाम करीब चार बजे उसे रोक लिया और गलत नीयत से छीना-झपटी करने लगा। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएग...