भभुआ, जून 17 -- साथ में पढ़नेवाले बच्चे को पुलिस ले गई अपने साथ, कर रही है पूछताछ विधि-व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर

घटनाक्रम चैनपुर थाने की पुलिस कर रही है कैंप (सर के ध्यानार्थ) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बच्चों के आपसी विवाद में बुधवार की शाम एक छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक 11 वर्षीय प्रिंस कुमार चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी बबन गोंड का बेटा था। मामले में पुलिस ने आरोपित बच्चे को पकड़कर अपने साथ लेकर थाना आई है। उससे घटना के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि प्रिंस गांव के ही कोचिंग में पढ़ने गया था। इस दौरान गांव के ही दो बच्चों के बीच विवाद हुआ और बकझक शुरू हो गई। फिर दोनों बच्चे कोचिंग में क्लस किए। बताया गया है कि कोचिंग सेंटर से पढ़कर प्रिंस अपने घर लौट रहा था। गांव से 1...