रायबरेली, मार्च 12 -- सलोन संवाददाता। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर गुरुवार को कोचिंग से निकले बाइक सवार छात्रों को डंपर ने पीछे से कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद चालक डंपर सहित फरार हो गया। हालांकि उसे प्रतापगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतकों की पहचान प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थानाक्षेत्र निवासी महफूजखान (20) पुत्र मोहम्मद खान और मोहम्मद आलम (18) पुत्र मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है। दोनों सलोन के करहिया बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने आते थे। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। सलोन कोतवाली पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थानाक्षेत्र स्थित गांव खुदाबख्श का पुरवा निवासी 20 वर्षीय महफूजखान और 18 वर्षीय...