एक संवाददाता, अगस्त 21 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो छात्राओं की मौत हो गई। वहीं, एक सहेली की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। तीनों छात्राएं कोचिंग सेंटर गई थी। कोचिंग से घर लौटने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। बीमार बीमार तीसरी छात्रा का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में हो रहा है। सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाई गई एक मृतका की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी घनश्याम सदा की पुत्री सपना कुमारी (16 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी मृतका की पहचान रामएकबाल सदा की पुत्री कोतरी कुमारी (15 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, सपना अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ गांव के कोचिंग में पढ़ने गई थी। इसके बाद रास्ते में उसने क्या खाया या उसके साथ क्...