कोचिंग से घर जा रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला
गाजीपुर, जून 3 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जंगीपुर थाना क्षेत्र में कोचिंग जाने के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। मामले में छात्र के पिता ने तहरीर देकर नामजद लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। सलेमपुर गोपाल गांव निवासी नगीना सिंह यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र 20 वर्षीय अरुण कुमार यादव दो जून की शाम करीब 4 बजे अरसदपुर में कोचिंग पढ़ने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। तहरीर के अनुसार प्रद्युम्न यादव, प्रवीण यादव, सोनू यादव, दीपू यादव, रामसेवक यादव, अनिल यादव, जिज्ञासु यादव समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर अरुण की पिटाई की। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.