कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सरदार पटेल जयंती मनाई
शामली, जुलाई 1 -- बाबरी। लखनऊ में हाल ही में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए थाना बाबरी पुलिस ने मंगलवार को कस्बा बाबरी स्थित कैडी रोड पर संचालित मां सरस्वती लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने भवन में मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच कर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के उपरांत पुलिस टीम ने लाइब्रेरी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक राकेश भड़ाना ने सरदार पटेल के जीवन, उनके संघर्ष तथा देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर तीन कोचिंग और लाइब्रेरी सील उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.