कोचिंग सेंटर में चोरी, तीन लाख का सामान ले उड़े चोर
शाहजहांपुर, जून 20 -- सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महुआ पाठक स्थित उड़ान कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सकुलिया निवासी अभिषेक कुमार यादव का कोचिंग सेंटर महुआ पाठक में संचालित है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह सेंटर बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब वह पहुंचे तो मुख्य गेट की कुंडी टूटी मिली और अंदर का सामान गायब था। चोर दो बैटरियां, एक प्रिंटर, दो कंप्यूटर, एक डिवाइस और करीब 10 हजार रुपये नकद समेत लगभग तीन लाख रुपये का सामान ले गए। यह भी पढ़ें- कोचिंग सेंटर में चोरी, तीन लाख का सामान ले उड़े चोर घटना की सूचना कोरोकुइयां पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.