हल्द्वानी, जून 25 -- मध्य प्रदेश से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उत्तराखंड के हल्द्वानी आई एक छात्रा की कोचिंग इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है, छात्रा अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का अब सीसीटीवी फुटेज भी आया है। परिजनों के हल्द्वानी पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, मनीपुरा-कोलारस, शिवपुरा भोपाल निवासी 18 वर्षीय अंजलि जाटव पुत्री रघुवीर जाटव नीट की तैयारी कर रही थी। छात्रा के बड़े भाई ने भी हल्द्वानी से ही तैयारी कर सफलता पाई थी। इसी को देख परिजनों ने अंजलि को मुखानी स्थित एक कोचिंग संस्थान से तैयारी कराने का फैसला किया। 30 मई को ही वह हल्द्वानी आई और एडमिशन लिया। यहां कोचिंग संस्थान के पास में किराये के भवन पर हॉस...