गुमला, जून 18 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव निवासी छात्रा शानवी साहू की साइकिल पालकोट रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर से चोरी हो गई। इस संबंध में छात्रा ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शानवी ने बताया कि बुधवार सुबह वह पढ़ाई के लिए कोचिंग सेंटर गई थी। उसने साइकिल बाहर खड़ी कर अंदर चली गई। कोचिंग समाप्त होने के बाद बाहर आने पर साइकिल गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी साइकिल का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...