सासाराम, दिसम्बर 17 -- चेनारी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेनी सिंह महाविद्यालय के समीप बुधवार को एक कोचिंग सेंटर परिसर में दो गुटों में जमकर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से मारपीट हुई। जिसमे दो युवक घायल हो गये। मारपीट के बाद कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे छात्रों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान छात्राएं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नारेबाजी करती हुईं दो किलोमीटर चलकर थाने पहुंचीं। अधिकारियों को अपनी समस्याएं सुनाई। मामले में कोचिंग सेंटर के शेखर यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...