कोचिंग सेंटर के इंतजाम की दो दिन के भीतर होगी जांच
जौनपुर, जून 23 -- जौनपुर । लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने शाम छह बजे अधिकारियों के साथ मीटिंग करके जिले में मानक के विपरीत संचालित कोचिंग सेंटरों की जांच के निर्देश दिए। उन्होने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के माध्यम से दो दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। जो रिपोर्ट आएगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में हुए अग्निकांड में हुए 14 की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एडीएम को निर्देश दिया कि जिले में यदि कहीं बिना मानक को पूरा किए कोई कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक, अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और उप जिलाधिकारी की टीम बनाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.