बागपत, जून 24 -- लखनऊ कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद जिले में अग्नि सुरक्षा और भवन मानकों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में दमकल विभाग और बागपत विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और नर्सिंग होम के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 62 कोचिंग सेंटर सील, 35 संस्थानों को नोटिस; फायर NOC न होने पर ऐक्शनअभियान की शुरुआत कार्रवाई की भनक लगते ही कई संचालकों में हड़कंप मच गया, जबकि जांच टीमों के पहुंचने से पहले ही अधिकांश संस्थानों पर ताले लटक गए। सीएफओ अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दमकल विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। बता दें कि जिले में संचालित 100 से अधिक कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी विभाग के रडार पर हैं। इनमें से कई संस्थान बेसमेंट और बहुमंजिला ...