कोचिंग सेंटरों में रही बच्चों की छुट्टी, पुलिस की सख्ती का दिखा असर
लखनऊ, जून 12 -- कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को देखते हुए पुलिस, खुफिया विभाग और जिला प्रशासन का कड़ा पहरा रहा। आलमबाग के इको गार्डेन में प्रदर्शन के चलते पूरे शहर में काफी सख्ती दिखी। शहर के प्रमुख कोचिंग सेंटर और शिक्षण संस्थानों में संचालकों की ओर से सभी बच्चों को गुरुवार को ही शुक्रवार की छुट्टी का मैसेज कर दिया गया था। ज्यादातर कोचिंग में सुबह और दोपहर की कक्षाएं नहीं चलीं। सख्ती इतनी रही कि सेंटरों के आसपास बच्चों को भटकने नहीं दिया गया। साथ ही कुछ संचालक व शिक्षकों को चेतावनी के साथ नजरबंद कर रखा गया है। हजरतगंज के लीला सिनेमा, हलवासिया हाउस, नवल किशोर रोड, नरही, शाहनजफ रोड, सप्रू मार्ग, पार्क रोड समेत आसपास पूरा सन्नाटा रहा। यहां संचालित होने वाली इंजीनियरिंग, मेडिकल और आईएएस, पीसीएस आदि की कोचिंग सेंटर पर शुक्रवार दोपहर तक बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.