बागपत, जून 27 -- बड़ौत। नियमों के विपरीत संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ चल रहा प्रशासनिक अभियान शनिवार को ठंडा पड़ता नजर आया। पूरे दिन किसी भी कोचिंग सेंटर पर सीलिंग या अन्य कार्रवाई नहीं होने से संचालकों ने राहत की सांस ली, जबकि अब भी दर्जनों कोचिंग सेंटर बिना आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और निर्धारित सुरक्षा मानकों के संचालन किए जाने की चर्चा है। दो दिन पहले बागपत विकास प्राधिकरण, दमकल विभाग और तहसील प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर कई कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया था। कई संस्थानों को नोटिस जारी किए गए थे, जबकि कुछ के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई भी की गई थी। यह भी पढ़ें- फॉयर एनओसी की प्रक्रिया आसान करने की मांग इसके बाद माना जा रहा था कि अभियान लगातार जारी रहेगा, लेकिन शुक्रवार को मुहर्रम की छुट्टी के बाद शनिवार को किसी भी ...