हाथरस, जून 26 -- सादाबाद संवाददाता। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुई आगजनी की घटना के बाद सादाबाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। गुरुवार को नायब तहसीलदार वैष्णवी शर्मा ने पुलिस बल के साथ हाथरस रोड, मथुरा अड्डा और राया तिराहा क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन यंत्रों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। कई संस्थानों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।नायब तहसीलदार ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी संचालक अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा जहां कमियां हैं, उन्हें तत्काल दूर कराएं। यह भी पढ़ें- लाइब्रेरी में...