बागपत, जून 25 -- लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद बागपत प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिले में नियमों के विपरीत संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी के खिलाफ दूसरे दिन भी संयुक्त अभियान जारी रहा। एक दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी पर जांच के बाद उन्हें सील किया गया। बड़ौत में प्राधिकरण, दमकल विभाग, नगर पालिका और तहसील प्रशासन की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी में मानकों की जांच की और अनियमितताएं मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने नेहरू रोड, गुराना रोड, रामबाग कालोनी, बिजरौल रोड, गांधी रोड, भगवान महावीर मार्ग स्थित कई कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन मानकों, अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकासी मार्ग, फायर एनओसी सहित अन्य आ...