कोचिंग संस्थान में छात्राओं को दी गई आग से बचाव की जानकारी
कटिहार, मई 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि अग्निशमन विभाग की टीम ने बुधवार को एक कोचिंग संस्थान में पहुंचकर छात्राओं के बीच आग से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने छात्राओं को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और समझदारी से काम लेने की सलाह दी। टीम ने बताया कि आग लगने पर सबसे पहले आसपास के लोगों को सूचना दें, सुरक्षित स्थान पर पहुंचें और तुरंत अग्निशमन विभाग को जानकारी दें। साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग की भी व्यवहारिक जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि छोटे स्तर की आग पर किस प्रकार प्रारंभिक नियंत्रण पाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- कोचिंग संस्थान में छात्राओं को दी गई आग से बचाव की जानकारी कार्यक्रम के दौरान आग से बचाव के विभिन्न उपायों और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा नियमों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.