बरेली, जुलाई 3 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल की ओर से गुरुवार को विद्यार्थियों के हितों की रक्षा एवं कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय को संबोधित ज्ञापन सचिव वंदिता श्रीवास्तव को सौंपा गया। पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से जिले के सभी कोचिंग संस्थानों के लिए विस्तृत सुरक्षा एडवाइजरी जारी करने, जागरूकता बैठक आयोजित कर संस्थानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए उचित समय प्रदान करने की मांग की। बैठक में छोटे और मध्यम स्तर के कोचिंग संस्थानों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी चर्चा की गई। ज्ञापन के समय अध्यक्ष गौरव सक्सेना, दिलीप खुराना, पुनीत अनेजा, अमित ...