कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा उपकरणों की जांच, दिए सख्त निर्देश
गाजीपुर, जून 23 -- गाजीपुर। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में सदर एसडीएम रवीश गुप्ता, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी कुलदीप और कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा उपकरणों की सघन जांच की। अभियान के दौरान टीम ने कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकासी द्वार और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कमियां पाए जाने पर संचालकों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कोचिंग संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी संस्थान निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ हादसे के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.