कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी की जांच, अनुपालन नहीं करने वालों को नोटिस
पूर्णिया, जून 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। होटल एवं अस्पतालों में फायर सेफ्टी की जांच के बाद अब कोचिंग संस्थानों में इसकी जांच जारी है। अग्निशमन विभाग की ओर से शहर में संचालित अब तक 16 कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। इनमें मल्टीस्टोर भवन में संचालित चार एवं सिंगल फ्लोर में संचालित 12 कोचिंग संस्थान शामिल हैं। जांच के क्रम में रंगभूमि मैदान के समीप एक बड़े कोचिंग संस्थान तथा इसी एरिया में संचालित चार छोटे कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी का अनुपालन नहीं हो रहा था। जिसपर इन्हें नोटिस कर सुधार की हिदायत दी गई है। सदर अग्निशमालय पदाधिकारी मो अबुल बरकत ने बताया कि मल्टी स्टोर भवन में संचालित कोचिंग संस्थानों में फायर इंश्टिंग्यूशर मशीन के साथ हाईड्रेंट एवं स्प्रींकलर लगाना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- अग्निशमन विभाग ने 23 कोचिंग संस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.