कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर
जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर। पूर्व छात्र नेता एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने जिला प्रशासन से शहर के सभी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की तत्काल जांच करवाने का आग्रह किया है।कुलविंदर सिंह ने कहा कि शहर में सैकड़ों कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं, जहां अच्छी शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से भारी फीस ली जाती है, लेकिन सुरक्षा के घोर अभाव हैं। छोटे-छोटे कमरों में 25-30 बच्चों को बैठाया जाता है, पाटीशन वाले कमरों में आपात स्थिति में निकासी लगभग असंभव है। अधिकांश कोचिंग भीड़भाड़ वाले इलाकों और संकरी सड़कों पर स्थित हैं।उन्होंने टाटा लीज एवं गैर-लीज आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से कमर्शियल गतिविधियां चलाए जाने का भी मुद्दा उठाया और इसमें जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जुगसलाई नगर पालिका, मानगो नगर निगम एवं टाटा लैंड डिपार्टमेंट की मिलीभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.