कोचिंग संचालक ने छात्र को पीटा
चंदौली, मई 22 -- धानापुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर चहनिया मुख्य मार्ग पर स्थित आवासीय कोचिंग इंस्टीट्यूट सोफियांन के संचालक ने गुरुवार को एक छात्र की पिटाई कर दी। जिससे भयभीत होकर बच्चा एक बजे रात में कोचिंग हास्टल से भाग गया। नरौली गांव के पास कुछ लोगों ने बच्चे को रोता हुआ देख उसे रोक कर जानकारी ली और उसके परिजनों को सूचित किया।गाजीपुर जिले का रहने वाला छात्र कृष्ण कमल धानापुर में संचालित आवासीय कोचिंग में रहकर पढ़ाई करता है। गुरुवार को किसी बात पर संचालक ने उसकी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर वह बीती रात बिना किसी को बताए कोचिंग से बाहर निकल गया। बाहर ग्रामीणों ने बच्चे को देकखर उससे पूछताछ के बाद परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा डर के कारण घर पर अपने परिजनों को भी सूचना नहीं देना चाह रहा था और न ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.