मधेपुरा, मई 30 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। बेलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग संचालक ने 13 वर्षीय चतुर्थ वर्ग की छात्रा के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम देकर गुरु- शिष्या के रिश्ते की पवित्रता को तार- तार कर दिया। पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया। इस घटना से गांव के लोगों में कोचिंग संचालक के प्रति आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। बताया गया कि छात्रा अन्य दिनों की तरह शनिवार को सुबह छह बजे पढ़ने के लिए एक कोचिंग सेंटर में गई थी। सुबह आठ बजे कोचिंग में छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे अपने- अपने घर चले गए। कुछ छात्राएं कोचिंग के फोटो स्टेट मशीन से आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने रुक गई। इसी दौरान कोचिंग संचालक शंकर कुमार मंडल उस लड़की को ...