कोचिंग विवाद में पथराव के काफी देर बाद हवाई फायरिंग की जांच शुरू
पटना, जून 29 -- कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर में दो जून की रात दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के मामले को पुलिस हर पहलू पर अनुसंधान कर रही है। अनुसंधान से जुड़े पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात 10 बजे के करीब खान कोचिंग सेंटर पर पथराव और गार्ड के साथ मारपीट की घटना हुई थी, लेकिन उनके अंगरक्षकों द्वारा फायरिंग घटना के करीब एक घंटे बाद की गई थी। इसका मतलब है कि निजी सुरक्षा कर्मियों ने पथराव से आत्मरक्षार्थ की बजाय दहशत फैलाने और डर का माहौल कायम करने के लिए ऐसा किया था। इस घटना के अनुसंधान की निगरानी एक वरीय पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को सूक्ष्मता से देखा गया है। रात में करीब 10 बजे खान कोचिंग सेंटर पर पथराव और गार्ड के साथ मारपीट की घटना हुई थी। करीब एक घंटे बाद गार्ड द्वारा हवा में फायरिंग की गयी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.