झांसी, जून 25 -- झांसीलखनऊ कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड पर वार्ड नंबर 50 बड़ा गांव गेट बाहर में श्री गहोई सेवा मण्डल द्वारा कैंडिल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कैंडिल मार्च नारायण बाग चौराहा से प्रारंभ होकर बड़ा गांव गेट तक निकाला गया। इसके उपरांत बड़ा गांव गेट पर सभी उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान विकास नागरिया , संतोष नगरिया , राजेश सेठ , नितिन गुप्ता, आलोक गेड़ा , मनीष गुप्ता, सुरेश पहारिया, अरुण गुप्ता, शिवाजी गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रमोद लोहिया, विनोद गुप्ता, मोहन सेठ, इंद्रभूषण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवास...