नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- आगरा, मुख्य संवाददाता। यूपी के आगरा की आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन में वीएस प्लाजा स्थित कोचिंग में शिक्षक ओमप्रकाश यादव की हत्या गला काटकर की गई थी। मौके से उनका मोबाइल नहीं मिला। उनकी स्कूटी भी गायब है। उन्हें किसने और क्यों मारा। इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कॉल डिटेल निकलवाई है। प्रारंभिक छानबीन में यह भी जानकारी मिली है कि हाल ही में उन्होंने किसी जमीन का सौदा किया था। उसमें काफी रकम लगाई थी। मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले शिक्षक ओमप्रकाश यादव की आवास विकास इलाके में अच्छी पहचान थी। बड़ी संख्या में स्थानीय बच्चे उनसे पढ़ने आया करते थे। बेरहमी से कोचिंग में उनकी हत्या की घटना घर-घर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि अरे ...