सीतामढ़ी, जून 17 -- कोचिंग पढ़ाने वाले सरकारी शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा ई यह भी पढ़ें- विधान पार्षद ने डीईओ पर लगाया गंभीर आरोप शिक्षा विभाग का सख्त कदम सीतामढ़ी। सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के कोचिंग और निजी ट्यूशन से जुड़े रहने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। अब सरकारी शिक्षक यदि विद्यालय परिसर या किसी अन्य स्थान पर संचालित कोचिंग, निजी ट्यूशन अथवा व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाते पाए गए तो उनके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों, विशिष्ट शिक्षकों एवं नियोजित शिक्षकों को निर्देश जारी किया है। उन्होंने जारी आदेश में निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के निर्देश का हव...